सिकंदर रजा नंबर -1 मोहम्मद नबी ने मचाई हलचल, हार्दिक पांड्या पर मंडराया खतरा। क्रिकेट की दुनिया में रैंकिंग हमेशा खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन का आईना होती है। इस बार ICC की ताज़ा वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। जिम्बाब्वे टीम के सिकंदर रजा ने शानदार प्रदर्शन के दम पर नंबर-1 वनडे ऑलराउंडर का ताज अपने नाम कर लिया।उनकी ऑलराउंडर क्षमता ने दुनिया भर में उनकी धमक बढ़ा दी है। अफगानिस्तान टीम के मोहम्मद नबी भी पीछे नहीं हैं। वह अब भारतीय स्टार हार्दिक पांड्या के बेहद करीब पहुँच चुके हैं, icc ऑलराउंडर T20 रैंकिंग में और किसी भी वक्त रैंकिंग में उन्हें पछाड़ सकते हैं। भारतीय फैंस के लिए यह थोड़ा चिंता का विषय है, क्योंकि लंबे समय से हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के भरोसेमंद ऑलराउंडर रहे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है। सिकंदर रजा का फॉर्म जिम्बाब्वे क्रिकेट को नई पहचान दे रहा है। मोहम्मद नबी की फिटनेस और अनुभव उन्हें लगातार टॉप 3 में बनाए रखे हुए हैं। हार्दिक पांड्या को अगर अपनी जगह मज़बूत करनी है, तो अगले कुछ मैचों में बल्ले और गेंद दोनों से धमाका करना होगा। एशिया कप 2...
वर्ल्ड कप 2011 की भारत की ऐतिहासिक जीत।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 अप्रैल 2011 की रात भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
श्रीलंक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, 274 रन बनाए।जवाब में भारत की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन गौतम गंभीर की 97 रनों की शानदार पारी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 91 रनों के बदौलत टीम इंडिया ने लक्ष्य को 48 वें ओवर में हासिल कर लिया।
महेंद्र सिंह धोनी का जीत दिलाने वाला छक्का आज भी करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों में बसा हुआ है,इस जीत के साथ ही सचिन तेंदुलकर का 22 साल का सपना पूरा हुआ और पूरा देश जश्न में डूब गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें